Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गणतंत्र दिवस पर राजभवन के एट होम समारोह में शामिल होंगी झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

गणतंत्र दिवस पर राजभवन के एट होम समारोह में शामिल होंगी झारखंड की पांच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

Ranchi news, Jharkhand news : गणतंत्र दिवस पर राजभवन में शुक्रवार को एट होम समारोह का आयोजन होगा। इसमें राज्य के पांच इंटरनेशनल प्लेयर्स को भी बुलाया गया है। इनमें इंटरनेशनल तीरंदाज कोमोलिका बारी और अंकिता भगत, जबकि एथलेटिक्स में आशा किरण बारला, सुप्रीति कच्छप और सपना कुमारी शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम में भागीदारी तय कराए जाने के सम्बन्ध में टाटा आर्चरी एकेडमी, टाटा की चीफ कोच पूर्णिमा महतो, साईं के वरीय एथलेटिक्स कोच विनोद कुमार सिंह और एथलेटिक्स कोच आशु भाटिया को भी सूचना दी गयी है। जिन पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन्हें अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में विशिष्ट प्रदर्शन के आधार पर खेल निदेशालय, झारखंड के स्तर से फाइनल किया गया है।

खिलाड़ियों की उपलब्धि एक नजर में

उल्लेखनीय है कि कोमोलिका बारी ने तीरंदाजी विश्व कप पेरिस 2021 में गोल्ड मेडल तथा यूथ आर्चरी चैंपियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल हासिल किया था। अंकिता भगत ने तीरंदाजी विश्व कप पेरिस-2021 में गोल्ड मेडल जीता था। गुमला की आशा किरण बारला ने एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। गुमला की सुप्रीति कच्छप ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पाया था। रामगढ़ की सपना कुमारी ने 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में कांस्य पदक जीता था।

Share this:

Latest Updates