Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एसडीओ सह ईआरओ धनबाद ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक

एसडीओ सह ईआरओ धनबाद ने की सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक

Dhanbad news: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन के निर्देश पर आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी सह 40 धनबाद विधानसभा के ईआरओ उदय रजक ने आज पुराने समाहरणालय के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट से सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने, पानी, बिजली, शौचालय, रैंप सहित अन्य एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रूट चार्ट, क्लस्टर, वाहनों की आवश्यकता सहित अन्य बिंदुओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को बीएलओ के साथ बैठक कर उनके मतदान केंद्रों के 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता एवं पर्सन विद डिसेबिलिटी (पी.डब्ल्यू.डी.) मतदाताओं को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सह 40 धनबाद विधानसभा के ईआरओ उदय रजक, कार्यपालक दंडाधिकारी सह एईआरओ रवींद्रनाथ ठाकुर, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं निर्वाचन कोषांग के कर्मी मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates