Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस ने देश का विकास किया, भाजपा बांटने का काम कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस ने देश का विकास किया, भाजपा बांटने का काम कर रही : मल्लिकार्जुन खड़गे

Uttrakhand news, Dehradun news : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यहां रविवार को विराट कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि देश का विकास सिर्फ कांग्रेस ने किया, भाजपा देश को बांटने का काम कर रही। भाजपा नीत सरकार विपक्ष के नेताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बूथ स्तर पर काम करने पर जोर दिया। रविवार दोपहर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव का आगाज किया। 

यह सरकार राहुल गांधी और हमको परेशान कर रही

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर उतरने तक की परमिशन भाजपा सरकार में नहीं मिल रही है। हेलीकॉप्टर में उड़ने और चढ़ने के लिए नरेन्द्र मोदी से परमिशन लेना पड़ता है। यह सरकार राहुल गांधी और हमको परेशान कर रही है। ऐसी सरकार को निकालना है और निकालनेवाले आप ही लोग हैं। उत्तराखंड के लोग हिम्मती हैं। आप अपनी जान देकर देश को बचाते हैं, लेकिन इन सबका क्रेडिट मोदी खुद लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को हमेशा झूठ बोलते की आदत है। सुबह उठते ही भगवान और घर के लोगों को नहीं, बल्कि टीवी पर मोदी का चेहरा दिखता है। उन्होंने तंज किया कि प्रधानमंत्री मोदी विष्णु के 11वें अवतार बनने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा की तानाशाही से कांग्रेस डरनेवाली नहीं है। भाजपा बताये कि देश की आजादी में उसका क्या योगदान है। भाजपा कांग्रेस को देशभक्ति ना सिखाये। कांग्रेस ने संस्थान बनाये, भाजपा बेचने का काम कर रही है।

भाजपा देश की कुर्बानी देनेवालों को गाली देती हैं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा देश की कुर्बानी देनेवालों को गाली देती हैं। कांग्रेस ने देश और लोकतंत्र को बचाया। तब वह आज प्रधानमंत्री बने हैं। सब संविधान और कांग्रेस की वजह से मिला है। धर्म आस्था अलग होती है। हर जगह अपनी बात में कांग्रेस को गाली देते हैं। उनको सपने में नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया आते हैं। आजकल तो राहुल गांधी भी सपने में प्रधानमंत्री को नहीं सोने देते हैं। असम में भाजपा सरकार होने के चलते यात्रा के दौरान पत्थरबाजी की गयी। हम डरनेवाले में नहीं हैं। देश के लिए जान देनेवाले लोग हैं। देश को एक रखने के लिए इंदिरा और राजीव ने जान दी। देश के लिए हमारे नेता आजादी में जान देने के साथ जेल गये।

कांग्रेस सरकार ने देश को मजबूत किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश को मजबूत किया। नेहरू दूरदृष्टि वाले थे। वह बड़े-बड़े कारखाने और डैम बनवाये। एनआईटी, एम्स, भेल, ओएनजीसी, सब कांग्रेस की देन है। धर्म के नाम पर वोट लेना गद्दारी है। कांग्रेस को भाजपा और मोदी से सीखना नहीं है। पंडित नेहरू और बाबा साहब ने संविधान लिखने के लिए काम किया है। संविधान के साथ वोटिंग का अधिकार कांग्रेस ने दिया। अब वह इसे वापस लेने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई की बात करनेवाली भाजपा सरकार में महंगाई नियंत्रित नहीं है। हमारे जमाने में 410 गैस सिलिंडर था, अब हजार पार है। देश का विकास के नाम पर मजाक किया जा रहा है। ऐसे लोगों पर भरोसा करना देश के गरीब और किसानों के साथ गद्दारी करना होगा।

अब मोदी के पीछे नहीं भागना है

उन्होंने कहा कि यह देवनगरी है। हिमालय में चारधाम, देव, नदी, झरना सबकुछ आपके पास है। अब मोदी के पीछे नहीं भागना है। अंकिता भंडारी के हत्यारे को सरकार पकड़ नहीं पायी। उन्होंने जोशीमठ भू-धंसाव की स्थिति पर भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ऐसे हादसे के लिए इनके पास सोच नहीं है। ऐसे लोगों को सत्ता से निकाल देने चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नौजवानों की भर्ती के नाम पर अग्निवीर योजना लायी, लेकिन वे चार साल बाद कहां जायेंगे। आज अग्निवीर सड़कों पर घूम रहे हैं। मोदी के मेरिट में जो होगा, उसे नौकरी मिलेगी। इस सरकार में नौकरी छीन कर युवाओं को तंग किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलेजा, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, नासिर हुसैन, गुरदीप, काजी निजामुद्दीन, मनोज यादव, हरक सिंह रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates