Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीतीश के एनडीए में शामिल होने से खुशी की लहर, युवा जदयू ने जमशेदपुर में बांटे लड्डू

नीतीश के एनडीए में शामिल होने से खुशी की लहर, युवा जदयू ने जमशेदपुर में बांटे लड्डू

Jamshedpur news : युवा जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की अध्यक्षता में आज साकची गोलचक्कर जमशेदपुर में लड्डू और मिठाइयां बांटी गईं। इस मौके पर युवा जनता दल के प्रदेश सचिव मनोज मांझी ने कहा कि जनता की भी यही मांग थी कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाएं। नीतीश कुमार ने सही समय पर सही फैसला लिया है। इसी खुशी में युवा जनता दल यूनाइटेड मिठाइयां बांटकर आम जनता के साथ खुशी मना रहा है। इस अवसर पर युवा जेडीयू प्रदेश सचिव मनोज मांझी और जेडीयू जमशेदपुर के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20240130 WA0001

नीतीश के आने से एनडीए होगा मजबूत

मनोज मांझी ने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। उनके एनडीए में शामिल हो जाने से यह कुनबा पहले से ज्यादा मजबूत होगा। इस निर्णय से झारखंड की जनता भी खुश है। झारखंड में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के परिणाम भी एनडीए गठबंधन के पक्ष में आएगा।

Share this:

Latest Updates