Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने संविधान का मखौल बना कर रख दिया है : विजय शंकर नायक 

भाजपा ने संविधान का मखौल बना कर रख दिया है : विजय शंकर नायक 

Ranchi news, Jharkhand news : भाजपा ने झारखंड के इतिहास में 01 फरवरी, 2024 की तारीख को कंस्टीट्यूशनल ब्रेकडाउन करने का काम किया, जो देश के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है। यह कहना है सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड, छत्तीसगढ़ के प्रभारी विजय शंकर नायक का। उन्होंने भाजपा पर झारखंड में संविधान का मखौल एवं उल्लंघन करने का आरोप  लगाया। इन्होंने आगे कहा कि सीएम हेमन्त सोरेन के कार्यकाल की आखिरी तारीख थी 31 जनवरी बतौर सीएम चम्पाई सोरेन का कार्यकाल 02 फरवरी से शुरू हुआ है। 01 फरवरी को झारखंड में कोई सरकार नहीं थी। राज्यपाल के नाम पर सरकार की कोई व्यवस्था संविधान में नहीं है। देश के इतिहास में ऐसा शायद पहली बार हुआ है।

श्री नायक ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अब प्रत्यक्ष रूप से संविधान का उल्लंघन कर यह संदेश देना चाहते कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष  रूप से संविधान को नहीं मानती है। यह घटना  लोकतंत्र की हत्या के समान है, जिसकी सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी कड़े शब्दों पर निन्दा करती है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी ईडी, सीडी, सीबीआई का गलत उपयोग कर अपने विरोधियों एंव विपक्षी पार्टियों को समूल रूप से नाश करने पर तुली है, जो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है, जिसकी हम कड़े शब्दों में निन्दा करते हैं। इन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी व्यभिचार अगर चला जाये, तो वह शुद्ध गंगा के समान हो जाता है और वह दूसरी पार्टियों में रहे, तो वह भ्रष्टाचारी-व्यभिचारी कहलाता है।

विजय शंकर नायक ने कहा कि संविधान और कानून सबके लिए सम्मान है;  चाहे कोई भी हो संविधान और कानून का सम्मान करना आवश्यक है। 

Share this:

Latest Updates