Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में राजनीति सरगर्मी के बीच धनबाद आजसू ने बढ़ाया दायरा,16 वार्डाे में प्रभारियाें की घाेषणा, हर एक घर पहुचेंगे आजसू कार्यकर्ता 

झारखंड में राजनीति सरगर्मी के बीच धनबाद आजसू ने बढ़ाया दायरा,16 वार्डाे में प्रभारियाें की घाेषणा, हर एक घर पहुचेंगे आजसू कार्यकर्ता 

Dhanbad news: धनबाद जिला आजसू ने झारखंड में राजनीतिक सरकार के बीच अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। सोमवार को धनबाद जिला आजसू के प्रभारी सह केंद्रीय कमेटी के सदस्य बिनय कुमार सिंह ने धनबाद के 16 वार्ड में प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।शेष वार्ड में प्रभारी की सूची बनाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। चयनित प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्र की अद्यतन स्थिति प्रतिदिन जिला प्रभारी को सौंपेंगे। प्रभारी का कार्य का अवलोकन समय-समय पर प्रभारी और जिले के वरीय अधिकारियों के साथ अधिकारियों के साथ की जाएगी। अवलोकन के बाद हर एक वार्ड की जन समस्याओं उसकी निराकरण पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी। इसके बाद जिला आजसू चरणबंद आंदोलन चलाएगा। पूछे जाने पर जिला प्रभारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का स्पस्ट निर्देश है कि आजसू राज्य विकास के गांव और शहर के चपे चपे पर आजसू के कार्यकर्ता घर घर पहुंचेंगे। उनकी समस्याओं का निराकरण करने के दिशा कार्य करेगा। सुदेश महतो के राज्य के विकास के सपने को पूरा करना है। प्रभारी के जारी सूची में  वार्ड संख्या 9 के प्रभारी अमर पासवान काे बनाया गया है। इसी तरह वार्ड संख्य 10 के पंकज , वार्ड 11 के  विनय यादव,12 के संताेष पासवान,13 के जीतु पासवान, 15 के अशाेक सिंह , 18 के भगवान दास शर्मा,21 के दिलीप सिंह ,22 के रतिलाल महताे, 23 के संजय महताे,24 के पप्पु सिंह धैया, 29 के विशाल महताे ,30 के छोटे सिन्हा,31 के राजेश गुप्ता,32 के प्रताप रवानी,33 के अजित महताे काे प्रभारी बनाया गया है।

Share this:

Latest Updates