Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के इन जिलों में 11 फरवरी से होगी बारिश

झारखंड के इन जिलों में 11 फरवरी से होगी बारिश

Ranchi news, Jharkhand news, whether Update, Jharkhand :  झारखंड में एक बार फिर से बदलाव होगा। 11 और 12 फरवरी को राज्य में फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की सम्भावना है। बारिश पश्चिमी विक्षोभ के असर से होगी। 11 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से में बारिश की सम्भावना है। इसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिले शामिल हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि 12 फरवरी को पश्चिमी हिस्से के साथ ही मध्य भाग में भी बारिश की सम्भावना है, जिसमें खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला जिला शामिल हैं। इन जिलों में 11 और 12 फरवरी को गर्जन की भी सम्भावना व्यक्त की गयी है। सात से 10 फरवरी तक राज्य भर में आंशिक बादल का असर देखा जायेगा। बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी, जो तीन डिग्री तक की होगी लेकिन तीन दिनों के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी, जो दो डिग्री तक होगी।

Share this:

Latest Updates