Gumla news, Jharkhand news : झारखंड के गुमला जिले के सिसई में 04 लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया। इस घटना में 03 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गम्भीर है। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार गुमला जिले के सिसई में रह रहे एक परिवार में शुक्रवार को जमीन को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग पूर्वजों द्वारा जमीन पर लगाये गये फुटकल के पेड़ को लेकर झगड़ने लगे। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान कुल्हाड़ी से वार कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि एक की हालत गम्भीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गुमला में जमीन विवाद में 04 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा, 03 की मौत, 01 गम्भीर

Share this:


