Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वैलेंटाइन डे पर बंगाल में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा पति

वैलेंटाइन डे पर बंगाल में खौफनाक वारदात, पत्नी की हत्या कर कटा सिर हाथ में लेकर घूमता रहा पति

Kolkata news, West Bengal news : वैलेंटाइन डे प्रेमियों के लिए विशेष दिन होता है। लेकिन इस दिन अगर कोई अपनी पत्नी की हत्या कर उसके कटे सिर को लेकर घूमता रहे तो उसे क्या कहेंगे। निस्संदेह उसे लोग पागल ही कहेंगे। आपको बता दें कि दिल दहलाने वाली यह घटना पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में हुई है। बता दें कि पूर्वी मिदनापुर के चिश्तीपुर के पताशपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद पति बेखौफ होकर  कटे हुए सिर को लेकर सड़क पर घूमने लगा। पुलिस ने हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बंगाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी टी हुई है।

हाथों में कटा हुआ सिर देखकर लोग हुए हैरान

हाथ में कटा हुआ महिला का सिर देखकर लोग हैरान हो गए। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। यह वारदात इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। जानकारी मिलने के बाद बंगाल पुलिस में महिला का कटा सर और उसका शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने महिला के 100 को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।  

पति-पत्नी में होता रहता था विवाद

पुलिस के अनुसार हत्या की यह वारदात 14 फरवरी को दोपहर करीब 12.45 बजे हुई है। पत्नी की हत्या करने करने वाले व्यक्ति का नाम गौतम गुचैत (40) बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम पंचानन है। हत्यारोपी पति पूर्वी मेदिनीपुर जिले के पताशपुर थाना क्षेत्र के चिस्तीपुर पुरबा गांव का रहने वाला है। प्रथम दृश्टया पुलिस इस घटना को घरेलू विवाद की परिणति मान रही है। हत्यारोपी पति ने धारदार हथियार से पत्नी गला काट दिया। इससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। इस घटना पर ग्रामीणों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी में खूब झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान पति ने आक्रोशित होकर पत्नी का सर धड़ से अलग कर दिया। 

Share this:

Latest Updates