Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भूली में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच शुरू 

भूली में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच शुरू 

Dhanbad: धनबाद जिला के भूली ओपी अंतर्गत भूली डी ब्लॉक सेक्टर 9 हॉस्पिटल ग्राउंड के समीप पुलिस ने एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है। शव की पहचान नंदन पासवान के रूप में की गई है। नंदन पासवान भूली डी ब्लॉक के रहनेवाले थे। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया है। परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने व न्याय दिलाने की मांग की है। मृतक के भाई का आरोप है कि उक्त मैदान में नशेड़ियों का अड्डा रहता है। कुछ आपराधिक तत्वों ने उनके भाई की हत्या की है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates