Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीता सोरेन की अनदेखी ठीक नहीं  : नायक

सीता सोरेन की अनदेखी ठीक नहीं  : नायक

Ranchi news, Jharkhand news  : सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाना स्व. दुर्गा सोरेन द्वारा झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में उनकी अहम भूमिका को अनदेखा करने के समान है। यह कहना है आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक का। उन्होंने  स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को मंत्री नहीं बनाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विधायक सीता सोरेन का हक बनता था। मगर, उनको इस हक से वंचित किया गया, जो स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की विरासत को लेकर चलनेवाली एक महिला का अपमान  है।

श्री नायक ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के लिए शिबू सोरेन के साथ कदम से कदम मिला कर लड़ाई लड़नेवाले वीर क्रांतिकारी दुर्गा सोरेन की मृत्यु के बाद उनके सपनों को पूरा करने के लिए विधायक सीता सोरेन हर समय तत्पर रहती थीं। मगर, आज उनके किये गये कार्यों को अनदेखा कर उन्हें मंत्री नहीं बनाया जाना शुभ संकेत नहीं है। आनेवाले दिनों में झारखंड मुक्ति मोर्चा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Share this:

Latest Updates