Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंडल कारा में जेल अदालत और कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

मंडल कारा में जेल अदालत और कर्तव्य परियोजना पर जागरूकता शिविर का आयोजन

Dhanbad news: झालसा के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा के आदेशानुसार रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस संबंध में अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार निताशा बारला ने बताया कि‌ जेल अदालत में रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह की उपस्थिति में मंडल कारा अधीक्षक के द्वारा जेल अदालत के लिए चिन्हित 5 बंदियों को पीठासीन रेलवे के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष हाजिर कराया गया। इसमें 2 बंदी मोहम्मद समीर और अजय कुमार रविदास को रिहा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार अहम भूमिका निभा रही

इस दौरान न्यायिक दंडाधिकारी अंकित कुमार सिंह ने बंदियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से कर्तव्य परियोजना पर प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि कारागार में बंदियों एवं उनके परिवारों के अधिकारों का संरक्षण हो सके। इसके लिए झालसा द्वारा कर्तव्य परियोजना चलाई जा रही है। इसके तहत बंदियों के परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके पात्रता के अनुसार दिलाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकार अपनी अहम भूमिका अदा कर रही है। जेल अदालत को सफल बनाने में डालसा सहायक अरुण कुमार, लिगल एड डिफेंस कांउसिल सिस्टम के सहायक नीरज गोयल, सुमन पाठक एवं जेल प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Share this:

Latest Updates