Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एफसीआई का चावल चोरी करने वाले गिरोह ने स्थानीय युवक को पीट-पीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

एफसीआई का चावल चोरी करने वाले गिरोह ने स्थानीय युवक को पीट-पीट कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: एफसीआई गोदाम में चावल चोर गिरोह के अपराधियों ने स्थानीय युवक की धुनाई कर घायल कर दिया. घटना की सूचना धनसार थाने की पुलिस को दी गई. पुलिस एवं परिजनों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे धनबाद शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

प्रतिदिन खड़े वाहनों से अनाज चोरी करता है गिरोह 

वहीं घायल युवक सुमित कुमार ने बताया कि एफसीआई के नए गोदाम के निकट प्रतिदिन चोरों का झुंड वहां खड़े वाहनों से अनाज चोरी करता है. सुमित अपने घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला था. इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया. किसी तरह वह जान बचाकर भागा एवं घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Share this:

Latest Updates