Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: उत्पाद विभाग की छापामारी में डेढ़ लाख मूल्य के नकली विदेशी शराब जब्त

Dhanbad: उत्पाद विभाग की छापामारी में डेढ़ लाख मूल्य के नकली विदेशी शराब जब्त

Dhanbad news: उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई. नकली विदेशी शराब की बरामदगी महुदा के छोटू महतो नामक व्यक्ति के घर से हुई है. कुल बरामद शराब 198 लीटर, जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख बताया जा रहा है. विभिन्न ब्रांड के करीब 22 पेटी शराब जब्त हुई है. संजय कुमार मेहता सहायक आयुक्त उत्पाद विभाग धनबाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम जब छोटू महतो नामक व्यक्ति के घर पहुंची तो घर में ताला जड़ा था. ताला तोड़कर की गई छापामारी में भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि उक्त ठिकाने पर लेबलिंग करके विभिन्न ब्रांड की नकली विदेशी शराब की पैकेजिंग की जा रही थी जिसका उदभेदन उत्पाद विभाग की टीम ने कर लिया है. उन्होंने बताया बरामद शराब को आगामी होली के त्योहार में खपाने की योजना थी. जिसे टीम ने अपनी सक्रियता से विफल करने में सफल रही.कारोबारियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया उत्पाद विभाग धनबाद लगातार नकली शराब बनाने वाले कारोबारियों पर नजर रख रही हैं.

Share this:

Latest Updates