Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को आयेंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को आयेंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

Ranchi news, Jharkhand news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची आयेंगी। वह झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची पहुंचेंगी। इसके बाद वह कांके प्रखंड अंतर्गत चेरी-मनातू स्थित विवि के नये परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। यहां से वह अपराह्न तीन बजे दिल्ली लौट जायेंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गयी है।

राष्ट्रपति बनने के बाद यह तीसरा रांची दौरा

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा रांची दौरा होगा। इससे पूर्व वह वर्ष 2022 में रांची और बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गयी थीं। इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आयी थीं। राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचने के लिए दो विकल्प तैयार किये जा रहे हैं। इनमें एक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग (रिंग रोड) होते हुए चेरी-मनातू तक तथा दूसरा चेरी-मनातू में ही हेलिपैड का निर्माण कर सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे उतारने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति विश्वविद्यालय परिसर में दिन के 12 बजे से एक बजे तक शिरकत करेंगी तथा विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी।

64 को गोल्ड और 03 को मिलेगा चांसलर मेडल

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के सत्र 2016-21 (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) तथा सत्र 2019-21 व सत्र 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 778 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी। 25 पीएचडी धारकों को भी डिग्री दी जायेगी। 64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा तीन विद्यार्थियों को चांसलर मेडल दिये जायेंगे। 64 गोल्ड मेडल में 35 लड़कियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने जारी किये ड्रेस कोड

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड को अनिवार्य किया गया है। भारतीय परिधान को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड का निर्धारण किया गया है। परीक्षा नियंत्रक के जारी पत्र के अनुसार प्रमाणपत्र प्राप्त करनेवाले में छात्राओं को सफेद सलवार-सूट एवं छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पाजामा पहन कर आना निर्धारित किया गया है। एकेडेमिक कौंसिल एवं एग्जीक्यूटिव कौंसिल के पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का कुर्ता एवं सफेद रंग का पाजामा तथा महिला सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी को ड्रेस के तौर पर अनिवार्य किया गया है।

समारोह में सम्मिलित होनेवाले विद्यार्थियों, एकेडेमिक कौंसिल एवं एग्जीक्यूटिव कौंसिल को खादी का उत्तरीय तथा शामिल होनेवाले विशिष्ट अतिथियों को सिल्क का उत्तरीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया जायेगा। दीक्षांत समारोह को लेकर विवि में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Share this:

Latest Updates