Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Up news: आखिरकार हो ही गया सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन, 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Up news: आखिरकार हो ही गया सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन, 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस

Lakhnaw News, up news, national news : अंतत: इण्डिया गठबंधन के लिए यूपी से अच्छी खबर सामने आयी है। यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच तमाम उठापटक के बाद सीटों पर समझौता हो ही गया। कांग्रेस 17 सीटों चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी बची 63 सीटों पर हमारे सभी सहयोगी दलों को जगह दी जायेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दोनों दलों के बीच गठबंधन होने का दावा बुधवार सुबह ही किया था।

राजधानी लखनऊ में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि हम मिल कर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गयी है। सूत्र बताते हैं कि मंगलवार रात तक दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ था, जो कि बुधवार सुबह दूर हो गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुबह मुरादाबाद में आरोप लगाया कि लोकतंत्र में भाजपा वोट लूट रही है। भाजपा दल नहीं, एक गिरोह के रूप में काम कर रही है। उन्होंने भाजपा को डकैत तक कह डाला। पूर्व मुख्यमंत्री अपने पार्टी के बीमार सांसद डॉ. सफीकुर्रहमान बर्क को अस्पताल देखने के लिए आये थे। चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां जिस तरह वोट की लूट हुई है, सभी ने देखा है। ऐसे वोट की लूट कहीं नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा कि न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट को बधाई देता हूं। कोर्ट की यह बात गांव और गरीब तक पहुंच गयी है। सोचिए, क्या यह चुनाव हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दल नहीं है, यह एक गिरोह बना कर काम कर रही है। ये अधिकारी से वोट की लूट करवा सकते हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि मुरादाबाद शहर में अधिकारियों के चलते युसूफ अंसारी विधानसभा चुनाव जीत कर भी हार गये। एक अधिकारी ने रामपुर में आजम खां को फंसा दिया।

Share this:

Latest Updates