Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : शोपियां में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

JAMMU-KASHMIR : शोपियां में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने एक आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu kashmir (जम्मू कश्मीर) के शोपियां में इंडियन आर्म्ड फोर्सेस यानी भारतीय सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 अप्रैल की सुबह एक आतंकी को ढेर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए दहशतगर्द की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सर्च ऑपरेशन जारी है। माना जा रहा है कि एक-दो और आतंकवादी यहां छिपे हो सकते हैं। घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

घेराबंदी कर शुरू की गई तलाश

पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां के तुर्कवांगम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबल के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके बाद एक आतंकी मारा गया।

Share this:

Latest Updates