Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JAMMU-KASHMIR : पुंछ जिले में 300 फीट गहरी खाई में गिरा यात्री वाहन, 9 लोगों की गई जान, 4 जख्मी,शादी से…

JAMMU-KASHMIR : पुंछ जिले में 300 फीट गहरी खाई में गिरा यात्री वाहन, 9 लोगों की गई जान, 4 जख्मी,शादी से…

Jammu kashmir (जम्मू-कश्मीर) के पुंछ जिले में 31 मार्च की देर शाम एक यात्री वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही 6 लोगों की जान चली गई। तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। ये सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा कि वाहन मुर्रा गांव से आ रहा था और सुरनकोट की ओर जा रहा था। ड्राइविंग के दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया।

तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस और सेना ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने कहा कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

उपराज्यपाल ने जताया दुख

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “पुंछ में एक दुखद सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। जिला प्रशासन को घायलों का हर संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।”

Share this:

Latest Updates