Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोहरदगा में दो नाबालिगों से 11 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार, इसमें तीन नाबालिग 

लोहरदगा में दो नाबालिगों से 11 दरिंदों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी गिरफ्तार, इसमें तीन नाबालिग 

Ranchi news, Jharkhand news, lohardaga news : लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लिया है, इसमें तीन नाबालिग हैं। नाबालिगों को गुमला स्थित बाल सुधार गृह भेजे जाने की तैयारी है। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिले के बगडू थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन नाबालिग शनिवार को सेन्हा के कंडरा में जन्मदिन की पार्टी मनाने गईं थी। जहां से तीनों शनिवार की देर शाम वापस अपने गांव लौट रही थी। एक नाबालिग अपने घर चली गई, जबकि दो बगडू थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने परिचित के यहां रुक गई। इस बीच शनिवार की ही देर रात 11 लोग वहां पहुंचे और दोनों नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। सुबह यानी रविवार को दोनों नाबालिग ने स्वजन के साथ बगडू थाना पहुंचकर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। इसके बाद सभी पकड़े गए।

Share this:

Latest Updates