Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत

बिहार के कैमूर में भीषण सड़क हादसा, नौ की मौत

Road accident, Bihar news, Patna news, kaimur News: बिहार अंतर्गत कैमूर जिले में देवकली गांव के समीप जीटी रोड पर रविवार रात करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। कंटेनर से टकराने के बाद स्कार्पियो तहस-नहस हो गई सभी सवार उसमें फंस गए। सबसे पहले चपेट में एक बाइक चालक आया। रात नौ बजे तक स्कार्पियो में फंसे शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना मोहनियां थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से स्कार्पियो से बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतकों में शामिल बाइक चालक स्थानीय देवकली गांव का है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जताई संवेदना 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सड़क हादसे में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। कहा कि यह दुर्घटना दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के स्वजन को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

सभी घायलों की मौके पर ही हो गई थी मौत

मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में सवार लोग सासाराम से वाराणसी जा रहे थे। तेज रफ्तार स्कार्पियो देवकली के समीप अनियंत्रित होकर सामने से जा रही एक बाइक से टकरा गई। इसके बाद चालक स्कार्पियो पर पूरी तरह नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी उछलकर डिवाइडर पारकर विपरीत दिशा में चली गई। उसी समय सामने से आ रहे एक कंटेनर से उसकी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक और स्कार्पियो सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्रेन मंगवा कर स्कार्पियो में दबे शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने स्कार्पियो और बाइक को जब्त कर लिया है। 

Share this:

Latest Updates