Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

देश के सर्वांगीण विकास में औद्योगिक विकास की महत्त्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल 

देश के सर्वांगीण विकास में औद्योगिक विकास की महत्त्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल 

Ranchi news, Jharkhand news, Jamshedpur news : राज्यपाल सी. पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को जमशेदपुर में CII, झारखण्ड की वार्षिक बैठक 2024 को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सर्वांगीण विकास में औद्योगिक विकास की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। CII उद्योग जगत की चुनौतियों को समझ कर औद्योगिक विकास के लिए रणनीति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अपेक्षा है कि इस प्रकार के बैठक में झारखंड में औद्योगिक विकास हेतु गंभीरतापूर्वक चर्चा होगी एवं कई सकारात्मक सुझाव आयेंगे।

औद्योगिक विकास के लिए समुचित वातावरण, विधि -व्यवस्था व आधारभूत संरचना जरूरी 

राज्यपाल ने कहा कि जमशेदपुर में बहुत पहले टाटा स्टील के एकीकृत संयंत्र की स्थापना हुई, इसके बावजूद भी पूर्वी क्षेत्र के उद्योग का समुचित वातावरण नहीं हो सका। औद्योगिक विकास के लिए समुचित वातावरण, विधि-व्यवस्था एवं आधारभूत संरचना का होना आवश्यक है, तभी कोई निवेशक निवेश करते हैं एवं उद्योग स्थापित करते हैं। खनिज सम्पदा से परिपूर्ण झारखण्ड में औद्योगिकीकरण की अपार सम्भावनाएं हैं। इन सम्भावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सुनियोजित एवं सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं, जिनमें औद्योगिक विकास से संबंधित कई गतिविधियां भी शामिल हैं। उनके द्वारा भारत में सेमी कंडक्टर के साथ-साथ ग्रीन ऊर्जा की दिशा में निवेश हेतु कई नीतिगत फैसले लिये गये हैं एवं इस दिशा में तेजी से कार्य भी प्रारम्भ हो गये हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकसित होने से काफी संख्या में रोजगार भी सृजित होंगे। 

तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बनने की ओर अग्रसर

राज्यपाल ने कहा कि आज हमारा देश माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का देश बनने की ओर अग्रसर है। देश आर्थिक रूप से सबल होगा, तो विभिन्न सामाजिक मुद्दों यथा- शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात इत्यादि की दिशा में भी काफी प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए कुशल एवं शिक्षित कार्यबल की आवश्यकता होती है। इसलिए नयी शिक्षा नीति में व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर जोर दिया गया है। विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने राज्य के समावेशी विकास के लिए सभी को समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Share this:

Latest Updates