Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव बनाए गए आइएएस अधिकारी अविनाश कुमार 

Jharkhand: मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव बनाए गए आइएएस अधिकारी अविनाश कुमार 

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand update : झारखंड सरकार के विकास आयुक्त और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार को मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वरीय आइएएस अधिकारी अविनाश कुमार के पास विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी होगी। वे झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी के प्रभार भी रहेंगे। मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल को अपने कार्यों के साथ गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर विकास एवं उत्पाद विभाग के प्रभारी भी राजकमल के पास ही रहेंगे। इसके अलावा उनके पास ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के प्रबंध निदेशक का प्रभार भी रहेगा। 

खान विभाग के दो अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने खान विभाग के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। खान एवं भूतत्व विभाग के विशेष सचिव हरि कुमार केशरी  को कोल्हान प्रमंडल चाईबासा का आयुक्त बनाया गया है तो इसी विभाग के विशेष सचिव बालकिशुन मुंडा को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त बताया गया है। मुंडा इसके अलावे पलामू प्रमंडल के आयुक्त के प्रभार में भी रहेंगे। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों का तबादला

झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नए क्षेत्र में एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक हुसैनाबाद का एसडीओ बनाया गया है। वहीं हुसैनाबाद के एसडीओ आशीष गंगवार को रामगढ़ का एसडीओ बनाया गया है।

Share this:

Latest Updates