Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद का वाकया: शादी में सिटी गोल्ड के गहने लेकर पहुंचे लड़के वाले तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

धनबाद का वाकया: शादी में सिटी गोल्ड के गहने लेकर पहुंचे लड़के वाले तो दुल्हन ने लौटा दी बारात

Dhanbad news: सोने की जगह सिटी गोल्ड के गहने लाने पर दुल्हन ने शादी से इंकार करते हुए बारात लौटा दी। इसके बाद धनबाद के कतरास के कुर्मीडीह पहुंचे दूल्हे व बारात को विवाह मंडप से बैरंग लौटना पड़ा। इसी मुद्दे को लेकर दो दिन से बोकारो के बालीडीह थाने में वर-वधू पक्ष के लोग जमे हुए हैं और हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कतरास में मालवाहक चलाने वाले हेमंत कुमार मिश्रा की कुर्मीडीह की रहनेवाली पूजा के साथ शादी तय हुई थी। तय तिथि के हिसाब से दूल्हा सोमवार की रात बारात लेकर पहुंचा। बारात का स्वागत भी किया गया। दूल्हा मंडप तक पहुंचा और रस्म के हिसाब से भैसुर (जेठ) ने गहने दिए तो वह सोने की बजाय सिटी गोल्ड के थे। इस बात पर दुल्हन व दुल्हन पक्ष के लोग उखड़ गए। 

दुल्हन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

दुल्हन ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इससे बाराती बैरंग कतरास लौट गए। इसके बाद दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग थाना पहुंचे, जहां आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ। मंगलवार को भी इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पुलिस मौजूदगी में वार्ता चल रही थी।

गहनों का बिल मांगने के बाद बढ़ा विवाद : पुलिस के अनुसार धनबाद जिले के कतरास में मालवाहक चलाने वाले हेमंत कुमार मिश्रा की बालीडीह स्थित कुर्मीडीह की रहने वाली पूजा कुमारी से शादी तय हुई थी। 

सामर्थ्य के अनुसार लड़की वालों ने दिए थे रुपये 

सामर्थ्य के अनुसार लड़की वालों ने बतौर दहेज लड़के को रुपए दिए थे। तय तिथि के हिसाब से दूल्हा सोमवार की रात बारात लेकर कुर्मीडीह दुल्हन के घर पहुंचा। इस दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से बारात का भव्य स्वागत भी किया गया। इसके बाद दूल्हा मंडप तक पहुंचा और रस्म के हिसाब से भैसुर ने गहने दिए। लड़की वालों ने गहनों का ओरिजनल बिल मांगा, तो लड़का पक्ष ने बिल देने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के गहनों की जांच की तो पाया की गहने सोने की जगह सिटी गोल्ड के हैं। इस बात पर दुल्हन व दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए।

Share this:

Latest Updates