Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Good news: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया एक और नेक काम, बच्चों की सुविधा के लिए राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में स्थापित किया पानी घर

Good news: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया एक और नेक काम, बच्चों की सुविधा के लिए राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में स्थापित किया पानी घर

Jamshedpur news : सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से धातकीडीह बिष्टुपुर स्थित राजकीय ठक्कर बापा मध्य विद्यालय में पानी घर की स्थापना की गई। पानी घर के साथ-साथ हैंड वॉश यूनिट एवं बरामदे में दीवाल का निर्माण भी किया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा पिछले साल इस स्कूल में हमारी टीम पौधारोपण के लिए आई थी। उस समय प्रधानाध्यापक ने विशेष आग्रह किया था जो कि पदाधिकारी परिणीता जायसवाल के सहयोग से और उनकी ही देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर परिणीता जायसवाल ने कहा कि मातृ स्नेह में यह स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए समर्पित है। इस मौके पर अध्यक्ष पल्लवी दीप, पदाधिकारी परिणीता जायसवाल, प्रधानाध्यापक पंकज कुमार, क्लस्टर रिसोर्स पर्सन राजेश कर्मकार, शिक्षिका कुमारी अनिता, कर्मचारी पार्वती देवी इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20240314 WA0005

Share this:

Latest Updates