Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: लोकसभा चुनाव को लेकर झरिया में कांग्रेस समन्वय समिति की हुई आवश्यक बैठक

Dhanbad: लोकसभा चुनाव को लेकर झरिया में कांग्रेस समन्वय समिति की हुई आवश्यक बैठक

Dhanbad news: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को धनबाद जिला कांग्रेस की झरिया आरएस गार्डन, फुलारी बाग में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई.बैठक में जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला उपस्थित थे। कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बुके देकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि धनबाद कांग्रेस की ऐतिहासिक धरती हैं। यहां के कांग्रेसजनों में लोकसभा चुनाव को लेकर काफी उत्सुकता हैं जिसे मजबूती एकजुटता के साथ जगाएं रखना हैं। केंद्रीय कांग्रेस का एजेंडा है कि लोकसभा चुनाव में प्रखण्ड स्त़र पर समिति, बुथ कमेटी पार्टी की योजना, बिचार धारा को मजबूती से आम जनता के बीच रखना है ताकि हम अपने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से जिता सकें। 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि 2024 का धनबाद लोकसभा का चुनाव कांग्रेस पार्टी मजबूती से लड़ेगी। हमारे कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के सहयोग से हमलोगों ने जिला से प्रखण्ड स्तर, गांव -पंचायत तक बीएलए सहित सभी बुथों पर तटस्थ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी पूरी कर ली हैं। हमारे सेवादल के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर डटे हुए हैं। 

बैठक में पुर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, लक्षमण तिवारी, काली चरण यादव, मुख्तार खान, शमशेर आलम, राम गोपाल भुवानियां, ललन चौबे, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सिता राणा, माला झा, राजेश्वर यादव, नवनीत नीरज, योगेन्द्र सिंह योगी, मंटु दास, अशोक लाल, सहित अन्य करीब दो सौ जिला कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण शामिल थे।

Share this:

Latest Updates