Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

TAMIL NADU: तिरुपत्तूर जिले में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक घाटी में गिरा, 11 की गई जान, 20 गंभीर रूप से जख्मी

TAMIL NADU: तिरुपत्तूर जिले में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक घाटी में गिरा, 11 की गई जान, 20 गंभीर रूप से जख्मी

Tamil Nadu (तमिलनाडु) के पर्वतीय तिरुपत्तूर जिले में 30 श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में महिलाओं समेत 11 लोगों की जान चली गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि 20 लोग गंभीर रूप से घायल लोगों को सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

CM एमके स्टालिन ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई है।
मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए स्टालिन ने कहा कि मैंने अधिकारियों को जिला सरकारी अस्पताल में घायलों के इलाज में तेजी लाने का आदेश दिया है। मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि तथा घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की राहत राशि की भी घोषणा की है। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलियूर गांव के करीब 30 श्रद्धालु जिले के पर्वतीय सम्बराई में स्थित मंदिर जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates