Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कलाकार संघ धनबाद ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, रणविजय व उदय प्रताप सिंह ने लिया हिस्सा 

कलाकार संघ धनबाद ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह, रणविजय व उदय प्रताप सिंह ने लिया हिस्सा 

Dhanbad news: कलाकार संघ धनबाद की तरफ से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक कांग्रेस नेता रणविजय सिंह, उदय प्रताप सिंह ने सभी कलाकारों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इन दोनों नेताओं ने कहा कि होली का महापर्व मौज मस्ती का पर्व है। इसको सभी को शांति और सौहार्द रूप से मनाना चाहिए। अपने बाल- बच्चा, परिवार और दोस्तों के साथ इस महापर्व को मनाने का मजा ही कुछ और है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर संघ के संरक्षक रणवीर विजय सिंह, उदय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि यमुना हाल के संचालक निखिल सिंह और समाजसेवी दिलीप सिंह भी मौजूद थे।

IMG 20240317 WA0002 1

यमुना मेरीज हाल बरमसिया में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन यमुना मेरीज हाल बरमसिया धनबाद में किया गया। हर साल की भांति इस साल भी होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें धनबाद जिला के सभी कलाकर बंधु एकजुट होकर होली के रंग में सराबोर होकर मस्ती में झूम रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक व सह सचिव पंकज मोदी, अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी, सचिव राजा दास, उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार और शाखा के सभी पदाधिकारी गण कृपांशु सत्रुहन, जितेंद्र, शशि, पीयूष, सनी राजेश, संजय मिश्रा, अभिषेक कुमार, मुकेश और कलाकर संघ के सदस्यों का भरपूर योगदन रहा। इस दौरान महिला कलाकारों ने भी भरपूर उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। ध्वनि संचालन में बरमसिया के बालक साउंड ने भी अपने योगदान कलाकार संघ को निःशुल्क दिया।

IMG 20240317 WA0003 1

Share this:

Latest Updates