Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सात वर्षीय नन्हे रोजेदार इस्माइल ने रखा पहला रोजा

सात वर्षीय नन्हे रोजेदार इस्माइल ने रखा पहला रोजा

Dhanbad news : इस्लाम धर्म का पवित्र माह रमजान चल रहा है। लोग अकीदत के साथ इबादत में समय गुज़ार रहे हैं और रोजा रख रहे हैं। वहीं, रोजा रखने के मामले में छोटे बच्चे भी बड़ों से पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में रमज़ान मंजिल, नया बाजार के रहनेवाले स्वर्गीय डॉक्टर फैज़ अहमद के सात वर्षीय पुत्र इस्माइल अहमद ने अपने जीवन का पहला रोजा रख, सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। बच्चे के इस ज़ज़्बे की सभी ने तारीफें कीं। घर के लोग भी काफी खुश दिखे और बच्चे को ढेरों दुआएं दीं। रिश्तेदार, पड़ोस एवं शुभचिंतकों के रूप में बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा।

वहीं, नन्हा रोजेदार इस्माइल ने बताया कि उसे अपने घरवालों को देख रोजा रखने की प्रेरणा मिली। आज वह रोजा रख कर काफी खुश है। उसने उम्मीद जतायी कि उसके स्वर्गीय पिताजी की आत्मा को भी ज़रूर खुशी मिली होगी।

Share this:

Latest Updates