Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बिहार के खगड़िया में सड़क हादसा, सात की मौत

बिहार के खगड़िया में सड़क हादसा, सात की मौत

Road accident in Khagaria, Bihar, seven dead, Patna news, Bihar news, khagaria road accident : बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर हुआ। हादसे में सात सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर से कार टकरा गयी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार कार सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे। जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र के बिठला गांव के रहनेवाले इंद्रदेव ठाकुर के मंझले बेटे की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग चौथम ठुठ्ठी मोहनपुर के धमहरा गये थे। वहां से लौटते वक्त पसराहा विधारतन पेट्रोल पंप के पास बारातियों से भरी कार सीमेंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गयी। चश्मदीदों के मुताबिक कार में कुल 11 लोग सवार थे।

Share this:

Latest Updates