Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

West Singhbhum: पश्चिम सिंहभूम में पीएलएफआई समर्थक की गोली मार कर हत्या

West Singhbhum: पश्चिम सिंहभूम में पीएलएफआई समर्थक की गोली मार कर हत्या

West Singhbhum New : जिले के अति नक्सल प्रभावित आनंदपुर में पीएलएफआई उग्रवादी समर्थक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। उसकी पहचान मतियस उर्फ मंगरा के रूप में की गयी है। वह गुदड़ी थाना क्षेत्र के बरकेल का रहने वाला था। घटना रविवार देर शाम की है।

पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल पहुंच कर मतियस के शव को घटना स्थल से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे भी बरामद किये हैं। मतियस की हत्या करनेवाले कौन थे और मतियस की हत्या के पीछे का कारण क्या है, यह अब तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन, जिस क्षेत्र में उसकी हत्या हुई है, वह पीएलएफआई उग्रवादी क्षेत्र है।

बताया जा रहा है कि पीएलएफआई उग्रवादी समर्थक मतियस चाईबासा जेल में बंद था। दो महीने पहले ही वह जेल से छूट कर बाहर आया था। मतियस साथियों के साथ रविवार को आनंदपुर के गुंडरी में लगे साप्ताहिक बाजार आया हुआ था। यहां घात लगाये अज्ञात हमलावरों ने मतियस को तीन गोली मारी। मतियस की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उसके साथी किसी तरह जान बचकर मौके से भाग गये।

Share this:

Latest Updates