Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय

Pappu Yadav’s party merged with Congress, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Bihar news, Patna news : बिहार के नेता पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होंने अपनी जन अधिकारी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान की उपस्थिति में वह पार्टी में शामिल हुए।

इसके अलावा डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के नेता लाल सिंह भी आज कांग्रेस में शामिल हुए। झारखंड के मांडू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक व सचेतक जय प्रकाश पटेल भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा अमरोहा से सांसद दानिश अली भी आज कांग्रेस में शामिल हुए।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पप्पू यादव एक कद्दावर नेता हैं। वह आज कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व, नीतियों और दिशा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। वह ‘जन अधिकार पार्टी’ का भी कांग्रेस में विलय कर रहे हैं। पवन खेड़ा ने इस विलय को ऐतिहासिक करार दिया।

Share this:

Latest Updates