Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और उनकी धर्मपत्नी  विजयालक्ष्मी कुशवाहा ने थामा जदयू का दामन

पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और उनकी धर्मपत्नी  विजयालक्ष्मी कुशवाहा ने थामा जदयू का दामन

Patna news, Bihar news : शनिवार को प्रदेश कार्यालय पटना में जीरादेई विधानसभा के पूर्व विधायक श्री रमेश सिंह कुशवाहा और उनकी धर्मपत्नी विजयालक्ष्मी कुशवाहा को बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राज्यसभा सांसद श्संजय कुमार झा, मंत्री सह वरिष्ठ नेता श्र्विजय कुमार चैधरी और मंत्री अशोक चैधरी ने संयुक्त रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर मुख्य रूप से विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ ‘‘गांधी जी’’ और  विधानपार्षद ललन सर्राफ, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला,  संतोष कुशवाहा, अनिल कुमार, रंजीत कुमार झा, वासुदेव कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, श्राहुल खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।

नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे

इस दौरान माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा पार्टी के पुराने साथी रहे हैं। वह  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति-सिद्धांतों में विश्वास जताते हुए उन्होंने पुनः अपनी धर्मपत्नी के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। जदयू परिवार में हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं, हमें विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत बनाने में श्री रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजयालक्ष्मी कुशवाहा अहम भूमिका निभाएंगे।

एनडीए गठबंधन मजबूत होगा

राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि रमेश सिंह कुशवाहा एवं उनकी धर्मपत्नी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार में आस्था जताते हुए पार्टी में जवाइन करने का फैसला किया है। बिहार सरकार के माननीय मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि जदयू परिवार में रमेश सिंह कुशवाहा के आने से न सिर्फ जदयू, बल्कि पूरी एनडीए गठबंधन मजबूत होगा। श्री अशोक चैधरी ने कहा कि श्री रमेश सिंह कुशवाहा हमेशा से दबे-कुचलो की आवाज उठाते रहे है, उनके आने से पार्टी को सांगठनिक मजबूती मिलेगी।

इस दौरान राजद के नेता श्री सतेन्द्र कुमार झा ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Share this:

Latest Updates