Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Holi : क्या आपको पता है… होली के हर रंग का होता है अपना खास महत्व…

Holi : क्या आपको पता है… होली के हर रंग का होता है अपना खास महत्व…

Holi: Do you know…each color of Holi has its own special significance…, dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : रंगों का त्योहार होली में कई संदेश समाहित हैं। यह जहां अपनों को और करीब लाता है, वहीं दुश्मन को भी गले लगाने का संदेश दे जाता है। यूं भी हमारे जीवन में रंगों का खास महत्व होता है। अब तो इसपर रिसर्च भी होने लगे है। विभिन्न पैथी भी इसकी हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। बिना रंग का जीवन ऐसे भी नीरस साहो जाता है। रंगों के साथ दुनिया खूबसूरत दिखती है। प्रकृति और सृष्टि भी अलग-अलग रंगों से सजी है, जैसे आसमान नीला है तो बादल सफेद और काला, पेड़-पौधों की हरियाली, जमीन का गेरुआ रंग और न जाने कितने रंगों से सजी यह दुनिया हमें रंगों के महत्व से अवगत कराती है। रंग हमारी आंखों को सुकून भी देते हैं और जीवन में उमंग। आइए आज रंगों की बात करें कि इस होली में हम अपनों को कौन सा रंग लगाएं…, क्योंकि हर रंग का अपना महत्व है…

कौन रंग किसका प्रतीक

✓ लाल रंग प्यार का प्रतीक है। होली में लाल रंग का गुलाल जोश और ऊर्जा को जाहिर करता है।  बच्चों से लेकर युवाओं तक पर लाल रंग का गुलाल शोभा देता है। 

✓ हरे रंग को प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने में हरे रंग का खास महत्व होता है। होली पर हरा रंग अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं। यह रंग शीतलता, सुकून और सकारात्मकता का प्रतीक है।  

✓नारंगी रंग दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं। नारंगी रंग खुशियां, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक होता है। नारंगी रंग चेहरे का आकर्षण बढ़ाता है और आपके निर्मल मन को जाहिर करता है।

✓ पीले रंग का गुलाल बेहद सुंदर लगता है। यह सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक होता है। लड़कियों के चेहरे पर पीला रंग खूबसूरत लगता है। बहनों, महिला दोस्तों, या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं।

Share this:

Latest Updates