Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

STRONG ACTION : दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के 8 सदस्यों को किया Arrest, चीन से है…

STRONG ACTION : दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के 8 सदस्यों को किया Arrest, चीन से है…

Delhi Police (दिल्ली पुलिस) स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अंतरराष्ट्रीय ठगों और एक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह के 8 सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है। इन्हें टीम ने दिल्ली, जोधपुर और गुरुग्राम से दबोचा है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं और यह गिरोह बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके लोगों से पैसा उगाही करता था। पुलिस ने इस गिरोह के 25 से ज्यादा बैंक अकाउंट फ्रीज भी कराए हैं। आरोपियों से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक और 26 पासपोर्ट भी पुलिस ने जब्त किए हैं। अब तक इनके एक अकाउंट में ही 8.25 करोड़ रुपये का पता चला है। इस गिरोह के 25 और अकाउंट की भी पुलिस को जानकारी मिली है।

कर्ज देने के नाम पर लोगों से वसूली

डीसीपी (आईएफएसओ) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने अब तक दिल्ली, जोधपुर राजस्थान, गुरुग्राम हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों से 8 लोगों को कर्ज देने के नाम पर निर्दोष लोगों से पैसे वसूलने और उन्हें धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से मनी लांड्रिंग

पुलिस ने इस मामले में चीन से सीधे संपर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय जालसाजों और जबरन वसूली करने वालों के एक सिंडिकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह विभिन्न देशों से क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करता था। इस गिरोह में शामिल 3 चीनी नागरिकों की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि चीन में बैठे गिरोह के सरगना तक पैसा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से पहुंचाया जाता था। पुलिस ने तीन चाइनीज नागरिकों का भी पता लगाया है, जो इस गिरोह से जुड़े हुए थे।

Share this:

Latest Updates