Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधायक ढुलू महतो पहुंचे सांसद पीएन सिंह के घर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सांसद बोले-विजयी भव:

विधायक ढुलू महतो पहुंचे सांसद पीएन सिंह के घर, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सांसद बोले-विजयी भव:

Dhanbad news : धनबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा का टिकट प्राप्त करने के बाद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो चुनाव मैदान में कूद गए हैं। सबसे पहले उन्होंने देवी- देवताओं के यहां माथा टेका। इसके बाद वह होली के दिन यानी मंगलवार को वर्तमान सांसद पीएम सिंह के घनसार स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने पीएन सिंह के पैर छुए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने भी ढुल्लू महतो के माथे पर अपना हाथ रखकर विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। पीएन सिंह के सकारात्मक रुख से विधायक ढुल्लू महतो भी गदगद दिखे। इस दौरान पीएन सिंह ने ढुल्लू महतो और उनके समर्थकों का पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया।

राज सिन्हा व चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे सांसद आवास

होली के अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा, चंद्रशेखर अग्रवाल ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कुछ देर तक सभी ने राजनीतिक चर्चा की। इस मौके पर राज सिन्हा और चंद्रशेखर अग्रवाल ने पशुपतिनाथ सिंह को अबिर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संसद ने दोनों नेताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।

Share this:

Latest Updates