Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा ने किया चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का एलान, राजनाथ बनाये गये अध्यक्ष, अर्जुन मुंडा को भी स्थान

भाजपा ने किया चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का एलान, राजनाथ बनाये गये अध्यक्ष, अर्जुन मुंडा को भी स्थान

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news  : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने मैनिफेस्टो कमेटी की घोषणा कर दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को 27 सदस्यों वाली इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्यों की घोषणा की। कमेटी में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है।

कमेटी में अर्जुन मुंडा, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी, सुशील मोदी, विनोद तावड़े और अनिल एंटोनी शामिल हैं।

चुनाव घोषणा पत्र समिति में अर्जुन मुंडा शामिल

भाजपा ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस सम्बन्ध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर बनायी गयी इस समिति में पार्टी के टॉप लेवल के कुल 27 लोगों को रखा गया है।

इसका अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, जबकि संयोजक निर्मला सीतारमण को बनाया गया है। सह संयोजक पीयूष गोयल हैं। इसके अलावा अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, किरेन रिजीजू सहित अन्य राज्यों के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

Share this:

Latest Updates