Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झरिया पुलिस ने अवैध देशी शराब कारोबारियों के अड्डे पर छापामारी कर 50 गिलन जावा महुआ को किया नष्ट

झरिया पुलिस ने अवैध देशी शराब कारोबारियों के अड्डे पर छापामारी कर 50 गिलन जावा महुआ को किया नष्ट

Dhanbad news : धनबाद जिला के झरिया थाना अंतर्गत सुबह झरिया पुलिस द्वारा अवैध देशी शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। नई दुनिया में देशी जावा महुआ के ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 50 गिलन देशी महुआ को नष्ट किया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी फरार हो गए।  यहां बिनोद खटीक, मनोज मंडल, बीरु सहित अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की गई।

वर्षो से हो रही अवैध जावा महुआ की तस्करी, छापेमारी के नाम पर होती है खानापूर्ति

नई दुनिया में वर्षो से अवैध शराब कारोबारियों का दबदबा रहा है। यहां से प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 2 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होती है। मजेदार बात यह है कि यहां से महज 500 मीटर की दूरी पर है थाना, किंतु कोई कार्यवाही नहीं होती। अगर छापेमारी की भी जाती है तो वह महज खानापूर्ति होती है। क्योंकि ऐसा न होता तो छापेमारी के दौरान अवैध शराब कारोबारी भी गिरफ्तार किए जाते हैं। बताया जाता है कि शराब तस्करों पर छापेमारी का कोई असर नहीं होता है। क्योंकि वह जानते हैं कि उनके थाने से सेटिंग है। इसलिए उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

Share this:

Latest Updates