Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर की तबीयत बिगड़ने के बाद जज ने दिया तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश 

नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर की तबीयत बिगड़ने के बाद जज ने दिया तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश 

Dhanbad news : धनबाद में एक हत्याकांड के शूटर की तबीयत बिगड़ने के बाद जज ने उसे अस्पताल भेज दिया, तो झरिया थाना में एक आरोपी ने कीटनाशक खा लिया. दोनों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है.

पेशी के दौरान शूटर ने की पेट में दर्द की शिकायत

शनिवार को कोर्ट में पेशी के दौरान नीरज सिंह हत्याकांड के शूटर सागर की तबीयत बिगड़ गयी. जज के आदेश पर उसे तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच ले जाया गया. पेशी के दौरान सागर ने पेप में दर्द की शिकायत की थी. इसके बाद जज ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया. जज के निर्देश के बाद उसे एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए भेज दिया गया.

झरिया थाना में आरोपी ने खाया कीटनाशक

दूसरी तरफ, धनबाद जिले के झरिया थाना में एक आरोपी ने कीटनाशक खा लिया. शुक्रवार की रात को ही उसे मेडिकल कॉलेज के प्वाइजन विभाग में भर्ती कराया गया.

Share this:

Latest Updates