Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

POLITICS : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आप में शामिल, तंवर के बहाने केजरीवाल की दलित वोट पर नजर

POLITICS : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर आप में शामिल,  तंवर के बहाने केजरीवाल की दलित वोट पर नजर

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने सोमवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। अशोक तंवर कुछ समय तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में भी रहे हैं। पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी अब हरियाणा में अपना प्रसार कर रही है। अशोक तंवर आज अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। वहां वह हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। केजरीवाल ने तंवर को एक क्षमतावन, जुझारू और योग्य नेता बताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी सकारात्मक राजनीति की पक्षधर है।

इससे पहले तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे

इससे पहले तंवर नवंबर में ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। सितंबर 2019 में कांग्रेस से किनारा करने के बाद तंवर ने फरवरी, 2020 में अपना भारत मोर्चा बनाया था। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और सिरसा से लोकसभा सदस्य रहे डा. अशोक तंवर हरियाणा की राजनीति के प्रमुख किरदारों में हैं। साल 1999 में अशोक तंवर एनएसयूआई के सचिव बने और साल 2003 में वे अध्यक्ष बन गए। 29 बरस की आयु में वे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने।

साल 2009 सिरसा से चुने गए थे सांसद

साल 2009 के संसदीय चुनाव में राहुल गांधी ने उन्हें सिरसा के चुनावी मैदान में उतारा। उन्होंने इनेलो के डा. सीताराम को 35001 वोटों से हराया।कांग्रेस हाईकमान ने फरवरी, 2014 में डॉ. तंवर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। इस पद पर वे सितम्बर, 2019 तक रहे। करीब दो दशक तक कांग्रेस की सियासत में सक्रिय रहने के बाद 5 अक्टूबर, 2019 को उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। 25 फरवरी, 2021 को अपना भारत मोर्चा का गठन किया।

Share this:

Latest Updates