Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MAHARASHTRA: मुंबई के वर्ली इलाके में रसोई गैस लीक होने से लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं,एक की हालत..

MAHARASHTRA: मुंबई के वर्ली इलाके में रसोई गैस लीक होने से लगी आग, दो महिलाएं झुलसीं,एक की हालत..

Maharashtra (महाराष्ट्र) की राजधानी मुंबई के वर्ली इलाके में 4 अप्रैल की देर शाम आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना में एक महिला के गंभीर रूप से झुलसने और एक महिला का धुंए की वजह से दम घुटने की जानकारी मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि बीडीडी चॉल के एक कमरे में रसोई गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी। अधिकारी के अनुसार आग लगने की घटना दोपहर बाद लगभग 4.30 बजे के आस-पास हुई।

दोनों महिलाओं का हो रहा है इलाज

अधिकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया था। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद 20 मिनट के अंदर ही आग पर काबू पा लिया गया था।
जानकारी दी गई है कि सुनीता वंजारी (47) नामक महिला घटना में 70 से 80 फीसदी झुलस गई। एक अन्य महिला निशा पाटकर (43) का धुंए की वजह से दम घुट गया।
सुनीता को चिंचपोकली में स्थित कस्तूरबा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। निशा पाटकर को नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share this:

Latest Updates