Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विडंबना : एक तरफ हो रही खाने की बर्बादी और भूखी सो रही 80 करोड़ से अधिक आबादी

विडंबना : एक तरफ हो रही खाने की बर्बादी और भूखी सो रही 80 करोड़ से अधिक आबादी

Irony: On one hand there is wastage of food and on the other hand more than 80 crore population is sleeping hungry, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : एक तरफ जहां अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। वहीं दूसरी और गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। अब इस पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो पूरी दुनिया में आज भी 80 करोड़ लोग भूखे सो जाते हैं। इससे पता चल रहा है कि आधुनिक और विकसित दुनिया में भी लोगों को खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में लोगों के खाने के लिए प्रयाप्त मात्रा में खाना उपलब्ध है, लेकिन लोग खाने की बर्बादी करते हैं।

दुनिया में 2022 में 1.05 बिलियन टन खाना हुआ बर्बाद 

फूड वेस्ट इंडेक्स 2024 नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में दुनियाभर में 1.05 बिलियन टन खाना वेस्ट कर दिया गया। रिपोर्ट की माने तो खाने की बर्बादी में कोई भी देश कम नहीं है। चाहे वह अमीर देश हो या गरीब देश सब खाने बर्बाद करने में लगे हुए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव के लोग खाने को कम बर्बाद करते हैं, वहीं शहर के लोग ज्यादा खाना बर्बाद कर रहे हैं। इसके पीछे की वजह है कि गांव के लोग ज्यादा खाना एक बार में नहीं लेते हैं। इसके अलावा वह बचा हुआ खाना अपने पालतू जानवर को खिला देते हैं।

84 लाख करोड़ का अनाज बर्बाद

रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में एक ट्रिलियन डॉलर के खाने बर्बाद हो गए। इसे भारतीय रुपए में देखा जाए तो ये करीब 84 लाख करोड़ रुपए के बराबर होता है। ये खाना उस साल में करीब 1.05 बिलियन टन के बराबर था। इसका मतलब है कि लोगों के खाने के लिए मौजूद कुल खाने का 19 प्रतिशत था। इसके अलावा फूड सर्विस के द्वारा 29 करोड़ टन खाना वेस्ट किया गया। वहीं, रिटेल सेक्टर के द्वारा 13 करोड़ टन खाना बर्बाद हो गया।

रिपोर्ट की मानें तो दुनिया भर में साल 2022 में औसतन हर व्यक्ति ने 79 किलो खाना वेस्ट कर दिया है। वहीं गरीब देशों ने अमीर देशों की अपेक्षा सिर्फ औसतन सात किलो ही कम खाना बर्बाद किया है। यानी गरीब देशों में औसतन एक शख्स ने 72 किलो अनाज वेस्ट किया है।

Share this:

Latest Updates