Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL cricket 2024 : रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स का कप्तान बनाना चाहती हैं प्रीति जिंटा 

IPL cricket 2024 : रोहित शर्मा को पंजाब किंग्स का कप्तान बनाना चाहती हैं प्रीति जिंटा 

iPL cricket 2024: Preity Zinta wants to make Rohit Sharma the captain of Punjab Kings, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Mumbai news, IPL 2024 : पंजाब किंग्स की सहमालकिन प्रीति जिंटा ने कहा है कि अगले साल होने वाली आईपीएल नीलामी में वह मुम्बई इंडियंस के रोहित शर्मा को अपनी टीम टीम से जोड़ने में कोई कसर नहीं रखेंगी। पंजाब किंग्स की टीम के लिए आईपीएल सत्र अब तक अच्छा नहीं रहा है। शिखर धवन की कप्तानी में उसे अब तक चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब प्रीति अगले सत्र में रोहित को कप्तानी की जिम्मेदारी देना चाहती हैं। प्रीति ने रोहित की जमकर प्रशंसा भी की है। उन्होंने कहा कि अगर रोहित मेगा नीलामी में उपलब्ध रहेंगे तो वह पंजाब किंग्स टीम में उन्हें खरीदने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी। प्रीति ने कहा कि उनकी टीम को एक ऐसे कप्तान की जरुरत है जो खिलाड़ियों के बीच स्थिरता और चैंपियन मानसिकता ला सके। ऐसे में अगर रोहित मेगा नीलामी में आते हैं तो मैं उन्हें पाने के लिए वह कुछ भी कर सकती हैं। साथ ही कहा कि हमें अपनी टीम में केवल एक ऐसे कप्तान की कमी खल रही है जो कुछ स्थिरता और चैंपियन मानसिकता लेकर आता है। गौरतलब है कि रोहित ने हाल ही में आईपीएल 2024 सीजन के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग होने की इच्छा व्यक्त की है। अगर ऐसा हुआ तो वह मेगा नीलामी में उतर सकते हैं हालांकि। इस दौरान कुछ और टीमें भी उन्हें लेने का प्रयास कर सकती हैं। अभी पंजाब किंग्स फिलहाल 8वें स्थान पर चल रही है। पंजाब ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें 2 में उन्हें जीत जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Share this:

Latest Updates