Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खूंटी में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास पहुंचायें : अर्जुन मुंडा

खूंटी में कमल खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास पहुंचायें : अर्जुन मुंडा

Khunti news: खूंटी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई बार इतिहास रचा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एक बार फिर खूंटी से कमल को खिलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास पहुंचायें। ये बातें केन्द्रीय मंत्री और खूंटी सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहीं।

अर्जुन मुंडा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सोमवार को स्थानीय नेताजी चौक के समीप विधानसभा स्तरीय चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यालय का उद्घाटन किया। मुंडा ने कहा कि हम रामनवमी का त्योहार मनायेंगे। त्योहार का उत्साह और दोगुना हो जाता है, जब हम देखते हैं कि 500 साल के बाद राम लला अयोध्या में विराजमान हुए हैं।

खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि भाजपा ने इस बार 400 पार का संकल्प लिया है। देश को ऐसे नेता की जरूरत है, जो देश को विकसित राष्ट्र बनाये और ऐसा नेता केवल नरेन्द्र मोदी ही हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी से भी एक कमल का फूल खिलायें। तोरपा विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से दिखाई पड़ता है कि आनेवाले समय में देश विकसित राष्ट्र बनेगा। खूंटी से कोई और जितेगा, तो केवल संख्या बल बढ़ाने का काम करेगा, अर्जुन मुंडा को जितायेंगे, तो वह प्रधानमंत्री के कैबिनेट में शामिल होंगे। सभा को खूंटी प्रभारी रवीन्द्र राय ने भी सम्बोधित किया। मौके पर सत्यनारायण सिंह, काशीनाथ महतो, संतोष जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

झामुमो और झापा के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल 

खूंटी संसदीय क्षेत्र के बानो प्रखंड के झामुमो और झारखंड पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। खूंटी में भाजपा के चुनाव चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा और लोकसभा प्रभारी रवीन्द्र राय ने माला पहना कर और पार्टी का पट्टा देकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होनेवाले लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीति-सिद्धांत से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा का दमन थामनेवालों में झामुमो के बानो प्रखंड अध्यक्ष ललित बड़ाईक, प्रखंड सचिव कपिल कांत सिंह, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष श्रवण राम, अमर सिंह, हेमनाथ सिंह, बिलसन हेमरोम, कमल बड़ाईक, जोसेफ मुंडा, चमना मुंडा, बिनरल मुंडा, राहुल लहेरी, विकास खुराना के अलावा झारखण्ड पार्टी के पंचायत अध्यक्ष परमानंद सिंह, राजीव कुमार सिंह, पिंकू सिंह, रिंकू सिंह सहित अन्य कई लोग शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates