Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्र की हरी झंडी, वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख

केन्द्र की हरी झंडी, वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख

मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत्त, नये नेवी चीफ के रूप में वाइस एडमिरल त्रिपाठी उसी दिन सम्भालेंगे कार्यभार

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : केन्द्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का अगला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वह वर्तमान में नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल की दोपहर सेवानिवृत्त हो रहे हैं, इसलिए वाइस एडमिरल त्रिपाठी उसी दिन नये नेवी चीफ के रूप में कार्यभार सम्भालेंगे।

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को 01 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। नौसेना में अब तक उनकी लगभग 39 वर्षों की विशिष्ट सेवा रही है। उन्हें संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञता हासिल है। नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार सम्भालने से पहले उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था। उन्हें परम विशिष्ठ सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल और नौसेना मेडल से नवाजा जा चुका है।

वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के जहाजों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान सम्भाली है। उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर भी काम किया है, जिनमें पश्चिमी बेड़े के संचालन अधिकारी, नौसेना संचालन निदेशक, नयी दिल्ली में प्रधान निदेशक, नेटवर्क सेंट्रिक ऑपरेशंस और प्रधान निदेशक, नौसेना योजनाएं हैं। रियर एडमिरल के रूप में उन्होंने नौसेना स्टाफ के सहायक प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया है।

वाइस एडमिरल के पद पर उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट, नौसेना संचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है। सैनिक स्कूल, रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स, करंजा और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज, यूएसए में नेवल कमांड कॉलेज से पाठ्यक्रम पूरा किया है।

Share this:

Latest Updates