Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बंगाल में गुंडे-बदमाशों को हौसले बुलंद और शरीफ लोग डरे हुए हैं :  राजनाथ सिंह 

बंगाल में गुंडे-बदमाशों को हौसले बुलंद और शरीफ लोग डरे हुए हैं :  राजनाथ सिंह 

Kolkata news, West Bengal news : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है। देश में पश्चिम बंगाल अपने अपराध के लिए जाना जा रहा है और साम्प्रदायिकता के लिए इसके चर्चे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां गुंडे, बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शरीफ लोग डरे हुए हैं।

राजनाथ सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान राजनाथ ने प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां एक महिला मुख्यमंत्री के रहते संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं। यहां ईडी-सीबीआई जांच के लिए आते हैं, तो उनके ऊपर गुंडे हमले करते हैं। संदेशखाली की घटना से पूरी मानवता शर्मसार हुई है।

राजनाथ ने कहा कि यह विद्वानों की धरती है, लेकिन अब पश्चिम बंगाल अराजकता और अपराध के लिए जाना जाता है। यहां संदेशखाली जैसी घटनाएं होती हैं, वह भी तब, जब एक महिला मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शासन स्थापित होते ही सारे गुंडे काबू में आ जायेंगे। एक बार पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहरा दीजिए, फिर हम देखते हैं कि किसकी हिम्मत है, जो संदेशखाली जैसी घटना को दोहराने की जुर्रत कर सके।

Share this:

Latest Updates