Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिंता की बात : समुद्री जीव पौधों की डेढ़ हजार से अधिक प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर 

चिंता की बात : समुद्री जीव पौधों की डेढ़ हजार से अधिक प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर 

A matter of concern: More than one and a half thousand species of marine animals and plants are on the verge of extinction, Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : अत्याधुनिक जीवन शैली की वजह से बढ़ते प्रदूषण और प्रदूषण की वजह से जलवायु परिवर्तन ने समुद्री जीवन के लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है।  हालिया रिपोर्ट की बात करें तो समुद्री जीव और पौधों की लगभग डेढ़ हजार प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है। आईयूसीएन की सूची के मुताबिक समुद्री जीव और पौधों की 17 हजार से अधिक प्रजातियां हैं। समुद्री जीवों पर पड़  रहे इस दुष्प्रभाव की जानकारी खुद आईयूसीएन ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दी है।

उत्खनन कार्य भी कर रहा प्रभावित

आए दिन तेल एवं गैसों की खोज में अंधाधुन उत्खनन के कारण समुद्री घास खत्म हो रहे हैं। सामान्य तौर पर ये घास इन प्रजातियों के अस्तित्व से जुड़े हैं। समुद्र में पाए जाने वाले कई जीवों के भोजन का यह मुख्य आधार है। ऐसे में घासों के विनष्ट होने का सीधा असर इन जीवों पर पड़ता है।इन वजहों से समुद्री सतह के बढ़ते तापमान भी जलीय जीव जंतुओं के लिए घातक साबित हो रहे हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की नवीनतम सूची से यह बात सामने आई है कि समुद्र और समुद्री जीव के प्रति नजरिया बदलना वर्तमान की मांग है। पारिस्थितकीय संतुलन के लिए भी यह अत्यावश्यक है। इसके लिए व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है।

Share this:

Latest Updates