Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री के बारे में विवादित बयान देनेवाले राहुल गांधी को मतदाता सिखायेंगे सबक : भाजपा

प्रधानमंत्री के बारे में विवादित बयान देनेवाले राहुल गांधी को मतदाता सिखायेंगे सबक : भाजपा

Mumbai news Maharashtra news : महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में विवादित बयान देनेवाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता सबक सिखायेगी। राहुल गांधी सिर्फ नरेन्द्र मोदी का नहीं, बल्कि संवैधानिक पद का भी अपमान किया है।

महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता उपाध्ये शुक्रवार को यहां मुम्बई में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उपाध्ये ने कहा कि राहुल गांधी ने सोलापुर की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपमान किया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है और 400 से ज्यादा सीटों पर भाजपा गठबंधन की जीत पक्की हो चुकी है और कांग्रेस और इंडी गठबंधन को हार मिल रही है। उपाध्ये ने कहा कि राहुल गांधी के भाषणों में पहले भी परिपक्वता और अध्ययन का अभाव रहा है। अब उनके पास न कोई मुद्दा है, न उम्मीदवार और न ही चुनाव लड़ने की कोई उम्मीद। जब भी कांग्रेस कार्यकर्ता गाली देते हैं, तो प्रधानमंत्री और अधिक मजबूती से देश की सेवा करने के लिए तैयार होते हैं, यह पिछले दस वर्षों में देश का अनुभव है। इसलिए राहुल गांधी के बेतुके बयान के बाद कांग्रेस भी खत्म हो जायेगी और देश के संवैधानिक नेता के बारे में अपमानजनक भाषा का प्रयोग करनेवाले नेता को जनता उनकी जगह दिखा देगी।

Share this:

Latest Updates