Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ODISHA: पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने वाला युवक Arrest, लगाया इतना बड़ा आरोप कि…

ODISHA: पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने वाला युवक Arrest, लगाया इतना बड़ा आरोप कि…

Odisha (ओडिशा) में पुरी के जगन्नाथ मंदिर की रसोई में तोड़फोड़ करने के मामले में 30 साल के एक युवक को अरेस्ट किया गया है। पुरी के SP केवी सिंह ने कहा कि संदिग्ध की पहचान जे. महापात्रा के रूप में हुई है। उसे 5 अप्रैल को ही देर रात रात पुरी-खुर्द रोड से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

महाप्रसाद बनाने के चूल्हे क्यों तोड़े

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चूल्हे में तोड़फोड़ की, क्योंकि वह मंदिर में महाप्रसाद के व्यावसायीकरण को लेकर असहज महसूस कर रहा था। खुर्द जिले के बेगुनिया के संदिग्ध व्यक्ति को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

अदालत में पेशी के लिए ले जाने के दौरान आरोपी ने कहा कि वह इस घटना के लिए स्वयं जिम्मेदार है। इसमें कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ शामिल नहीं था। अधिकारी ने कहा कि उसकी पहचान घटना के सीसीटीवी फुटेज से की गई। बाद में उसकी तस्वीर राज्य के सभी थानों को भेजी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Share this:

Latest Updates