Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: दूसरी यूनियनों के कई कार्यकर्ता धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ में हुए शामिल 

Dhanbad: दूसरी यूनियनों के कई कार्यकर्ता धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ में हुए शामिल 

Dhanbad news : कोयला इस्पात मज़दूर पंचायत(KIMP) एवं अन्य यूनियनों के सैंकड़ों कार्यकर्ता भारतीय मजदूर संघ के रीति-नीति से प्रभावित होकर एक मई को सामूहिक रूप से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (BMS) की सदस्यता ग्रहण की। बुधवार को BCCL के अधिनस्त कतरास क्षेत्र केएकिकृत केशलपुर बेस्ट मोदीडीह  कोलियरी में अमरेश चौधरी जी के नेतृत्व मे संघ(BMS) के प्रति आस्था रखते हुए दूसरे यूनियनों से सैंकड़ो कार्यकर्ता BMS में शामिल हुए। संघ के द्वारा उन्हे अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। 

मौके पर इनकी रही मौजूदगी 

इस मौके पर ABKMS के कार्यसमिति सदस्य प्रेम शंकर मंडल,धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी ताँती, उपाध्यक्ष भौमिक महतो, महामंत्री उमेश कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री नवनीत कुमार सिंह, मंत्री सह प्रभारी कतरास क्षेत्र प्रशांत  नियोगी, कोषाध्यक्ष  राघवेंद्र पांडेय, BMS के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह कल्याण समिति सदस्य BCCL गंगासागर राय, अरविंद कुमार क्षेत्रीय संगठन मंत्री सिजुआ क्षेत्र, कतरास क्षेत्र के  कार्यकारी अध्यक्ष सुनील कुमार, क्षेत्रिय सचिव शिवशंकर गुप्ता,संजुयक्त सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद सुमन, उपाध्यक्ष प्रेमानंद राम, सह सचिब बिजय कुमार भुइया, संगठन सचिव दिलीप कुमार सिन्हा, सह संगठन सचिव राजू कुमार, बिनोद सिंह, सहित संघ के पदाधिकारी एबं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates