Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पटना के गोलघर के पास लगी आग, 6 गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहशत

पटना के गोलघर के पास लगी आग, 6 गैस सिलेंडर में विस्फोट से दहशत

Fire broke out near Golghar in Patna, panic due to explosion in 6 gas cylinders, Bihar news, Patna news: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। पटना के गोलघर के समीप   झुग्गियों में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आज ने भयानक रूप ले लिया। एक-एक करके 6 गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इससे आसपास का इलाका थर्रा गया। लोग इधर से उधर भागने लगे। अपराध अफ्रीका माहौल हो गया। सुखद बात यह रही की इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी है। आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यहां कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। बताया जा रहा है कि आग लगने से मौके पर करीब 6 गैस सिलेंडर फटे हैं। इसी कारण आग तेजी से फैल गई। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 गैस के सिलेंडर फटने और  पछुआ हवा के झोंके के के कारण आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ऐसे में आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। आग लगने के बाद सामने वाली सड़क पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे रहे।

Share this:

Latest Updates